• Tuesday, 21 April 2026
Logo Logo
Advertisement
करनाल में 49 लाख का माल लेकर ट्रक फरार, ड्राइवर पर गबन का आरोप

21 Apr 2026 | 7 Views

करनाल में 49 लाख का माल लेकर ट्रक फरार, ड्राइवर पर गबन का आरोप

हरियाणा के करनाल जिले में एक ट्रक ड्राइवर द्वारा लाखों रुपये के माल सहित फरार होने का मामला सामने आया है। घटना नीलोखेड़ी पुल के पास की है, जहां ड्राइवर ने कथित तौर पर बेईमानी की नीयत से सुपरवाइजर को रास्ते में उतारकर ट्रक लेकर फरार हो गया।

शिकायत के अनुसार, नोएडा से जालंधर जा रही इस गाड़ी में करीब 49 लाख रुपये का सामान लदा हुआ था। यह गाड़ी 14 अप्रैल को रवाना हुई थी।

फर्म मालिक प्रमिन्द्र सिंह निवासी गांव शेरपुर शेखे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म “प्रमिन्द्र गुड्स कैरियर” के नाम से संचालित होती है। ट्रक का ड्राइवर अवतार सिंह निवासी जिला कपूरथला था। आरोप है कि नीलोखेड़ी पुल चढ़ने से पहले ड्राइवर की नीयत बदल गई और उसने कंपनी के सुपरवाइजर विकास सिंह को जबरन गाड़ी से नीचे उतार दिया।

इसके बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक और माल सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना से फर्म मालिक को करीब 49 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

मामले की शिकायत मिलने पर बुटाना थाना पुलिस ने 21 अप्रैल को केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई गुरवचन सिंह को मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ड्राइवर और ट्रक की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Published on: 21 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News