‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के सातवें दिन विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित
अमृतसर, 3 अक्टूबर: पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत अमृतसर जिले में 28 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक जिला स्तरीय खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी अमृतसर गुरप्रीत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को खो-खो, कबड्डी नेशनल स्टाइल, बैडमिंटन, हॉकी, नेटबॉल, कुश्ती, तैराकी, बॉक्सिंग, शूटिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, पावरलिफ्टिंग, फेंसिंग, टेनिस बॉल क्रिकेट और गतका सहित विभिन्न खेलों में लड़के और लड़कियों के मुकाबले करवाए गए।
कबड्डी नेशनल स्टाइल
बाबा दर्शन सिंह जी कुले वाले, घनूपुर काले में हुए जिला स्तरीय कबड्डी मुकाबलों में अंडर-17 लड़कों में संत करतार सिंह स्पोर्ट्स क्लब हरशा छीना ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल ने दूसरा तथा एस.ए. जोन पब्लिक स्कूल जंडियाला गुरु और धौल कलां की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खो-खो
मेरिटोरियस स्कूल अमृतसर में हुए खो-खो मुकाबलों के अंडर-17 लड़कों वर्ग में वेरका ब्लॉक ने पहला, खिलचियां ब्लॉक ने दूसरा और हरशा छीना ब्लॉक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
नेटबॉल
स्कूल ऑफ एमिनेंस, माल रोड अमृतसर में हुए नेटबॉल मुकाबलों के अंडर-17 लड़कों में दाता बंदी छोड़ स्कूल ने पहला, स्टार वर्ल्ड स्कूल ने दूसरा और शहीद दर्शन सिंह फेरूमन पब्लिक स्कूल रईया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 लड़कियों में स्कूल ऑफ एमिनेंस माल रोड ने पहला, दाता बंदी छोड़ स्कूल ने दूसरा और शहीद दर्शन सिंह फेरूमन पब्लिक स्कूल रईया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हॉकी
खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर में आयोजित अंडर-14 लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता में खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहला, रईया स्कूल ने दूसरा और बुताला स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
तैराकी
खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर में हुए तैराकी मुकाबलों के अंडर-17 लड़कों के 100 मीटर फ्रीस्टाइल में सुरतेज सिंह ने पहला, निर्भय ने दूसरा और महावीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-21 लड़कों के 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में अर्शप्रीत सिंह पहले, अरमानदीप सिंह दूसरे और रक्ष्म मरवाहा तीसरे स्थान पर रहे। 21-30 आयु वर्ग के 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रोहन ने पहला, राहुल बंबानी ने दूसरा और ब्रह्मजीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
फेंसिंग
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में हुए जिला स्तरीय फेंसिंग मुकाबलों के अंडर-14 लड़कियों वर्ग में अनीशा ने पहला, प्रियल ने दूसरा, एसलीन ने तीसरा और अमरीत कौर ने चौथा स्थान हासिल किया।
बास्केटबॉल
स्कूल ऑफ एमिनेंस माल रोड में हुए लड़कियों के अंडर-14 बास्केटबॉल मुकाबलों में स्कूल ऑफ एमिनेंस माल रोड ने पहला, सेक्रेड हार्ट स्कूल ने दूसरा और स्प्रिंग डेल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वॉलीबॉल
खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर में हुए अंडर-14 लड़कों के वॉलीबॉल मुकाबलों में गुरु कलगीधर स्कूल, हरशा छीना ने पहला, बाबा ईशर सिंह पब्लिक स्कूल, वेरका ने दूसरा और स.ह.स. मल्लू नंगल, हरशा छीना की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इन खेल मुकाबलों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करना है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के मुकाबलों के लिए पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।