• Saturday, 3 October 2026
Logo Logo
Advertisement
खेडां वतन पंजाब दियां–सीजन 4’ के तहत पावरलिफ्टिंग मुकाबले आयोजित

03 Oct 2026 | 23 Views

खेडां वतन पंजाब दियां–सीजन 4’ के तहत पावरलिफ्टिंग मुकाबले आयोजित

‘खेडां वतन पंजाब दियां–सीजन 4’ के तहत पावरलिफ्टिंग मुकाबले आयोजित

 

जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

जालंधर: पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां–सीजन 4’ का आयोजन पूरे राज्य में किया जा रहा है।

 

इसी कड़ी के तहत जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में पावरलिफ्टिंग के मुकाबले करवाए गए। इस अवसर पर हलका इंचार्ज राजविंदर थियाड़ा ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

 

इस दौरान पावरलिफ्टर कोच रजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, कृष्ण राम, हरमेश राम, दिलजीत सिंह, रिक्की, दिनेश भगत, राजेश बत्तरा सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया गया कि खेलों से जुड़ेंगे युवा, नशे से दूर रहेगा पंजाब।

Published on: 03 Oct 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News