• Saturday, 3 October 2026
Logo Logo
Advertisement
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत खाटू श्याम धाम के लिए बस रवाना

03 Oct 2026 | 23 Views

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत खाटू श्याम धाम के लिए बस रवाना

जालंधर: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16, अर्बन एस्टेट फेस-1 स्थित गीता मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर खाटू श्याम धाम के लिए बस रवाना की गई।

इस अवसर पर जालंधर कैंट हलका इंचार्ज मैडम राजविंदर थियाड़ा जी ने बस को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीर्थ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक अनुभव का महत्वपूर्ण अवसर है।

इस मौके पर वार्ड काउंसलर मिंटू जुनेजा, प्रधान राजेश अग्रवाल, किरपाल बाली, ब्लॉक प्रधान परनीत सिंह, अनुराग अग्रवाल, मोहनिंदर पाल, विजय सोंधी और रोहित सिद्धू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस दौरान श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

Published on: 03 Oct 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News