• Friday, 29 May 2026
Logo Logo
Advertisement
नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: लुधियाना में खंडहरनुमा कमरों पर चला बुलडोजर

29 May 2026 | 102 Views

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: लुधियाना में खंडहरनुमा कमरों पर चला बुलडोजर

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: लुधियाना में खंडहरनुमा कमरों पर चला बुलडोजर

महानगर को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने अपराधियों और नशेड़ियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में वीरवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशेड़ियों के कथित ठिकाने बन चुके खंडहरनुमा कमरों को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला जगदीश नगर और बुड्ढा दरिया के किनारे की गई। मौके पर राज कुमार और गगनदीप मल्होत्रा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।

लंबे समय से बन चुके थे नशेड़ियों के अड्डे

जानकारी के अनुसार, ये लावारिस और खंडहरनुमा कमरे लंबे समय से असामाजिक तत्वों द्वारा नशा करने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि इन ठिकानों के कारण इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।

निवासियों द्वारा लगातार पुलिस प्रशासन को शिकायतें दी जा रही थीं कि यह इलाका अपराध और नशे का केंद्र बन चुका है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वीरवार सुबह इलाके की घेराबंदी कर जेसीबी मशीनों से पूरे अवैध ढांचे को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए थे।

बुड्ढा दरिया किनारे बनेगी अस्थायी पुलिस चौकी

मौके पर मौजूद एसीपी राज कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को और सख्ती से चलाया जाएगा। उन्होंने खुलासा किया कि बुड्ढा दरिया के किनारे अपराधियों और नशा तस्करों पर नजर रखने के लिए एक अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही स्थानीय विधायक से बातचीत कर फंड और स्थान संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि इलाके में स्थायी निगरानी व्यवस्था बनाई जा सके।

अपराधियों को सख्त चेतावनी

एसीपी राज कुमार और एसएचओ गगनदीप मल्होत्रा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि पुलिस का उद्देश्य इलाके से नशा और अपराध को पूरी तरह खत्म करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और जहां कहीं भी ऐसे अवैध ठिकाने या नशेड़ियों के अड्डे पाए जाएंगे, वहां इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन के इस कदम की सराहना की जा रही है।

Published on: 29 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News