पंजाब की राजनीति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए अनुसूचित जाति (SC) वर्ग को साधने की दिशा में अपनी रणनीति तेज कर दी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग के लिए नई राज्य सलाहकार परिषद का गठन किया है।
इस नई टीम में गुरप्रीत सिंह लक्की पखोके को कन्वीनर बनाया गया है, जबकि कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
प्रमुख नेताओं को मिली जगह
इस परिषद में शामिल प्रमुख चेहरों में:
- चरणजीत सिंह चन्नी
- डॉ. अमर सिंह
- शेर सिंह घुबाया
- अरुणा चौधरी
- बलविंदर सिंह धालीवाल
इसके अलावा सुखविंदर सिंह कोटली, विक्रमजीत सिंह चौधरी, अजीब सिंह भाटी, राज कुमार वेरका और साधु सिंह धर्मसोत को भी शामिल किया गया है।
अन्य सदस्यों में तरसेम सिंह डीसी, कुलदीप सिंह वैद, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन कुमार अडिया, गुमनी गोमर और चौधरी सुरिंदर सिंह के नाम भी शामिल हैं।
सियासी संदेश क्या है?
इस टीम में चरणजीत सिंह चन्नी जैसे बड़े दलित चेहरे की मौजूदगी यह साफ संकेत देती है कि कांग्रेस आगामी चुनावों से पहले अपने पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।