• Wednesday, 3 June 2026
Logo Logo
Advertisement
ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कई प्रमुख रेलगाड़ियां घंटों देरी से पहुंचीं

01 Jun 2026 | 125 Views

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कई प्रमुख रेलगाड़ियां घंटों देरी से पहुंचीं

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कई प्रमुख रेलगाड़ियां घंटों देरी से पहुंचीं

जालंधर: रविवार को रेल यात्रियों को ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख एक्सप्रेस और प्रीमियम ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को घंटों तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा और उनके आगे के यात्रा कार्यक्रम भी प्रभावित हुए।

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 12:50 बजे के बजाय करीब डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर 2:20 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस भी लगभग डेढ़ घंटे विलंब से शाम पौने 6 बजे सिटी स्टेशन पहुंची।

इसके अलावा नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से रात 8:55 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। वहीं शताब्दी श्रेणी की कुछ ट्रेनें भी 15 से 20 मिनट तक लेट रहीं।

लंबी दूरी की ट्रेनों में देरी और अधिक रही। अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे की देरी से शाम करीब 3:45 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं माता वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे विलंब से दोपहर बाद कैंट स्टेशन पहुंची।

इसी प्रकार कटरा रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस भी करीब डेढ़ घंटे देरी से सुबह 11:30 बजे कैंट स्टेशन पहुंची।

ट्रेनों के लगातार विलंबित होने से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी रही। कई यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेनों, बसों और अन्य यात्रा व्यवस्थाओं में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने ट्रेनों के समय पर संचालन की मांग करते हुए रेलवे प्रशासन से बेहतर प्रबंधन की अपेक्षा जताई है।

Published on: 01 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News