• Sunday, 26 April 2026
Logo Logo
Advertisement
विश्व वेटरनरी दिवस पर एंटी रेबीज वैक्सीन कैंप का आयोजन

26 Apr 2026 | 7 Views

विश्व वेटरनरी दिवस पर एंटी रेबीज वैक्सीन कैंप का आयोजन

जालंधर, 25 अप्रैल : पशु पालन विभाग जालंधर-2 द्वारा आज सीनियर वेटरनरी अधिकारी डा. राम मूर्ति के नेतृत्व में वेटरनरी पॉलीक्लिनिक जालंधर में विश्व वेटरनरी दिवस मनाया गया।

 

इस मौके पर डा. राम मूर्ति ने बताया कि विश्व वेटरनरी दिवस हर साल अप्रैल महीने के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर वेटरनरी डॉक्टर बनने के लिए जरूरी योग्यता पर भी प्रकाश डाला।

 

 

 

इस मौके पर वेटरनरी पॉलीक्लिनिक द्वारा एक विशेष एंटी रेबीज वैक्सीन कैंप भी लगाया गया, जिसमें कुत्तों के हकलने (रेबीज) से बचाव के लिए मुफ्त टीकाकरण किया गया।

 

कैंप में वेटरनरी अधिकारी डा. कुलविंदर सिंह, डा. शिवानी, डा. अलका, जिला वेटरनरी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार, सीनियर वेटरनरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार के अलावा वरुण कुमार, राहुल गिल और वीना भी मौजूद थे। कैंप में प्राइवेट कंपनी द्वारा स्टॉल लगाकर मुफ्त दवाइयां भी बांटी गई।

Published on: 26 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News