चंडीगढ़: Bikram Singh Majithia ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दावा किया है कि एक केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब विजीलैंस कार्यालय में छापेमारी की है।
मजीठिया ने अपनी पोस्ट में कहा कि कथित रिश्वत डील को लेकर जांच चल रही है। उन्होंने दावा किया कि एक फाइव स्टार होटल से जुड़ी कथित डील की जांच की जा रही है और इस मामले में जल्द ही “सनसनीखेज खुलासे” किए जाएंगे।
हालांकि खबर लिखे जाने तक Bikram Singh Majithia के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी Central Bureau of Investigation ने देर रात सेक्टर-68 स्थित विजीलैंस कार्यालय में रेड की। बताया जा रहा है कि एजेंसी की टीम ने करीब ढाई घंटे तक जांच की और इसके बाद कुछ रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर वहां से रवाना हो गई।
फिलहाल इस मामले में विजीलैंस विभाग या सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।