• Wednesday, 13 May 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में चलती वरना कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

12 May 2026 | 137 Views

जालंधर में चलती वरना कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

जालंधर: नकोदर के नूरमहल रोड पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब मीरपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने चलती वरना कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार कार चालक अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में वाहन आग की लपटों में घिर गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए चालक को कार से बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Published on: 12 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News