• Saturday, 11 July 2026
Logo Logo
Advertisement
डिप्टी कमिश्नर ने स्पैशल ओलंपिक्स तैराक भाविक अटवाल को किया सम्मानित

11 Jul 2026 | 78 Views

डिप्टी कमिश्नर ने स्पैशल ओलंपिक्स तैराक भाविक अटवाल को किया सम्मानित

डिप्टी कमिश्नर ने स्पैशल ओलंपिक्स तैराक भाविक अटवाल को किया सम्मानित

 

कहा - दृढ़ इरादे और हिम्मत के सामने कोई रुकावट बड़ी नहीं होती

 

जालंधर, 10 जुलाई:

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज शहर के रहने वाले स्पैशल ओलंपिक्स तैराक भाविक अटवाल को उसकी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की शानदार खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

 

डिप्टी कमिश्नर ने इस होनहार तैराक की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाविक जैसे खिलाड़ी अपनी मेहनत और हौसले के कारण पूरे समाज के लिए मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतिभावान तैराक ने यह साबित किया है कि दृढ़ इरादे और हिम्मत के सामने कोई रुकावट बड़ी नहीं होती।

 

उन्होंने कहा कि भाविक ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से न केवल अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य विशेष बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने भाविक के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे माता-पिता का समर्पण, मनोबल निरंतर सहयोग की अहम भूमिका होती है।

 

भाविक अटवाल ने स्पैशल ओलंपिक्स स्विमिंग नेशनल्स-2024 (,मंडियां कर्नाटक) में 25 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक, 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक और 25×4 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक जीता। 

 

इससे पहले उसने स्पैशल ओलंपिक्स भारत नेशनल चैंपियनशिप-2016 (मुंबई) में 25 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक और स्पैशल ओलंपिक्स पंजाब-2017 (पटियाला) में 25 मीटर तथा 50 मीटर फ्रीस्टाइल में दो रजत पदक जीते थे।

 

हाल ही में भाविक ने एक अन्य तैराकी मुकाबले में 25 मीटर और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी शानदार प्रतिभा का फिर से सबूत दिया है। इसके अलावा, पंजाब सरकार ने उसकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों को मान्यता देते हुए हाल ही में 1.35 लाख रुपये खेल प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किए है।

 

डिप्टी कमिश्नर ने जिला स्पैशल ओलंपिक्स एसोसिएशन, जालंधर द्वारा किए जा रहे उपक्रमों की भी प्रशंसा की और जिला प्रशासन की ओर से विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनकी खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

इस मौके पर जिला स्पैशल ओलंपिक्स एसोसिएशन, जालंधर के अध्यक्ष राजीव दिवेदी, सचिव पूनम, भाविक अटवाल के पिता विक्रम अटवाल, माता साक्षी अटवाल, भाई सौरव अटवाल और एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य भी मौजूद थे।

Published on: 11 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News