• Saturday, 11 July 2026
Logo Logo
Advertisement
संदिग्ध वाहन का पीछा करते समय नाभा सदर के एसएचओ की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालत में पटियाला रेफर

11 Jul 2026 | 97 Views

संदिग्ध वाहन का पीछा करते समय नाभा सदर के एसएचओ की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालत में पटियाला रेफर

संदिग्ध वाहन का पीछा करते समय नाभा सदर के एसएचओ की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालत में पटियाला रेफर

 

विधायक देव मान ने अस्पताल पहुंचकर जाना एसएचओ जसप्रीत सिंह का हालचाल, हरसंभव उपचार का दिलाया भरोसा

 

नाभा, 11 जुलाई (तरुण मेहता)। नाभा के निकटवर्ती गांव धंगेड़ा के पास संदिग्ध वाहन का पीछा करते समय थाना सदर नाभा के एसएचओ जसप्रीत सिंह की सरकारी गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में एसएचओ जसप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटियाला के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन के घूमने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ जसप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ वाहन की तलाश में निकले। गांव धंगेड़ा के पास संदिग्ध वाहन का पीछा करते समय तेज रफ्तार के कारण उनकी सरकारी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।

 

घटना की सूचना मिलते ही नाभा के विधायक देव मान अस्पताल पहुंचे, जहां एसएचओ जसप्रीत सिंह का उपचार चल रहा है। उन्होंने घायल अधिकारी का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। विधायक देव मान ने कहा कि पंजाब पुलिस के अधिकारी अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात सेवा करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन एसएचओ के इलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

उधर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस उस संदिग्ध वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी है, जिसका पीछा करते समय यह हादसा हुआ। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र और पुलिस विभाग में चिंता का माहौल है।

Published on: 11 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News