• Saturday, 11 July 2026
Logo Logo
Advertisement
एस.आई.आर. के तहत जिले के सभी पोलिंग बूथों पर 11 और 12 जुलाई को लगाए जाएंगे विशेष कैंप: जिला चुनाव अधिकारी

11 Jul 2026 | 46 Views

एस.आई.आर. के तहत जिले के सभी पोलिंग बूथों पर 11 और 12 जुलाई को लगाए जाएंगे विशेष कैंप: जिला चुनाव अधिकारी

बी.एल.ओ. सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेंगे मौजूद

 

मतदाताओं से ड्राफ्ट वोटर सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म भरने और जमा करवाने की अपील

 

जालंधर, 10 जुलाई:

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत चुनाव आयोग द्वारा चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के तहत फॉर्म भरवाने, इकट्ठा करने और डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के लिए 11 और 12 जुलाई को जिले भर के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

 

श्री वालिया ने बताया कि यह कैंप शनिवार और रविवार दोनों दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे ताकि मतदाताओं को फॉर्म भरने और जमा करवाने में सहायता प्रदान की जा सके। 

 

यह विशेष कैंप एस.आई.आर.-2026 के तहत चल रहे घर-घर गणना चरण का हिस्सा है, जो 25 जून से शुरू हो चुका है और 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा।

 

जिला चुनाव अधिकारी ने बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि जिन बूथों पर फॉर्म प्राप्ति और डिजिटाइजेशन का काम अभी बाकी है, वहां फॉर्म इकट्ठा करने और डिजिटाइजेशन पर विशेष जोर दिया जाए। जिन बी.एल.ओ. ने डिजिटाइजेशन में पहले ही महत्वपूर्ण प्रगति हासिल कर ली है, वह बाकी बची डिजिटाइजेशन पूरी करें और अगर कोई त्रुटियां है तो उन्हें दूर करने पर विशेष ध्यान दें।

 

उन्होंने कहा कि यह कैंप फॉर्मों को इकट्ठा करने, डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को तेज करने और यह सुनिश्चित करने के लिए लगाए जा रहे है कि कोई भी योग्य मतदाता वोटर सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

 

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि विशेष कैंपों के बारे में मतदाताओं को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक योग्य मतदाता इन कैंपों का लाभ ले सकें।

 

इसके अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को भी कैंपों की जानकारी दी गई है ताकि उनके बूथ स्तर के एजेंट (बी.एल.ए.) मतदाताओं को कैंप में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकें।

 

जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के सभी योग्य मतदाताओं से अपील की कि जिन्होंने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा है, वे 11 और 12 जुलाई को अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर लगने वाले विशेष कैंप में पहुंचें और एस.आई.आर. मुहिम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

 

Published on: 11 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News