• Thursday, 12 March 2026
Logo Logo
Advertisement
एस.आई.आर. की प्री-रिवीजन गतिविधि में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली 27 महिला बी.एल.ओ. सम्मानित

12 Mar 2026 | 2 Views

एस.आई.आर. की प्री-रिवीजन गतिविधि में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली 27 महिला बी.एल.ओ. सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित जिला स्तरीय समारोह के दौरान महिला बी.एल.ओ. को सौंपे प्रशंसा पत्र

 

 

 

त्रुटिरहित वोटर सूचियां तैयार करने में बी.एल.ओ. की भूमिका अहम : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

 

 

 

जालंधर, 10 मार्च :मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा आज स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) की प्री-रिवीजन गतिविधि में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली 27 महिला बी.एल.ओ. को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संबंधी करवाए गए जिला स्तरीय महिला दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।

 

 

 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी दिव्या पी ने जिला जलंधर में पड़ने वाले 9 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) की प्री-रिवीजन गतिविधि के तहत मौजूदा वोटर सूची की 2003 की वोटर सूची के साथ मैपिंग में बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाली महिला बी.एल.ओ. को प्रशंसा पत्र सौंपे गए।

 

 

 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की मजबूती के लिए त्रुटिरहित वोटर सूचियां तैयार करने में बी.एल.ओ. की बड़ी अहम भूमिका है। उन्होंने बी.एल.ओ. को भविष्य में भी इसी तनदेही और लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया।

 

इस मौके पर जिन बी.एल.ओ. को सम्मानित किया गया, उनमें विधानसभा क्षेत्र फिल्लौर के बूथ नंबर 71 से किरणजीत कौर, बूथ नंबर 77 से किरण गिल तथा बूथ नंबर 85 से भजन कौर, विधानसभा क्षेत्र नकोदर के बूथ नंबर 40 से बी.एल.ओ. जमीला, बूथ नंबर 191 से हरप्रीत कौर, बूथ नंबर 234 से पलविंदर कौर, विधानसभा क्षेत्र शाहकोट के बूथ नंबर 24 से परमजीत कौर, बूथ नंबर 36 से जसविंदर कौर तथा बूथ नंबर 231 से हरजीत कौर, विधानसभा क्षेत्र करतारपुर के बूथ नंबर 14 से बलविंदर कौर, बूथ नंबर 5 से करमजीत कौर तथा बूथ नंबर 165 से पलविंदर कौर शामिल हैं।

 

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिमी के बूथ नंबर 116 से महिला बी.एल.ओ. मीनू, बूथ नंबर 19 से मीनू डोगरा तथा बूथ नंबर 156 से सविता रानी, विधानसभा क्षेत्र जलंधर केंद्रीय के बूथ नंबर 7 से सोनिका अरोड़ा, बूथ नंबर 100 से परमजीत कौर तथा बूथ नंबर 65 से बीनू धीर, विधानसभा क्षेत्र जलंधर उत्तरी के बूथ नंबर 80 से अनुराधा, बूथ नंबर 193 से रजनी बाला तथा बूथ नंबर 82 से मोनिका, विधानसभा क्षेत्र जलंधर छावनी के बूथ नंबर 182 से मंजू बाला, बूथ नंबर 191 से सुनीता रानी तथा बूथ नंबर 193 से बबली और विधानसभा क्षेत्र आदमपुर के बूथ नंबर 63 से नीलम कुमारी, बूथ नंबर 125 से प्रीति तथा बूथ नंबर 92 से सुनीता को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव कानूनगो मंदीप कौर के अलावा जिला चुनाव दफ्तर से पूजा चावला, विशाल, प्रिया मौंगा, शमशेर सिंह और अवतार चंद भी मौजूद थे।

Published on: 12 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News