• Thursday, 12 March 2026
Logo Logo
Advertisement
हमने पंजाब के लोगों से किया हर वादा पूरा किया है और भविष्य में भी हर वादा पूरा करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

12 Mar 2026 | 47 Views

हमने पंजाब के लोगों से किया हर वादा पूरा किया है और भविष्य में भी हर वादा पूरा करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लोगों की शिकायतों का सीधे तौर पर समाधान करने के लिए प्रभावी मंच प्रदान कर रही हैं लोक मिलनियां: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 

जालंधर, 10 मार्च 2026ः

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने लोगों से किए हर वादे को पूरा किया है और आने वाले वर्षों में भी हर वादे का सम्मान करते हुए उन्हें पूरा करना जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के लिए तरक्की और खुशहाली वाला रंगला पंजाब बनाना सरकार का मुख्य एजेंडा है।

जालंधर में होशियारपुर के लोगों के साथ आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह जनसंवाद लोगों की शिकायतों का सीधे समाधान करने और उनकी समस्याओं का बिना देरी निपटारा करने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है।

पंजाब सरकार द्वारा लिए गए जनहितैषी फैसलों की श्रृंखला का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना जैसी पहल पर प्रकाश डाला, जिसके तहत महिलाओं को 1000 से 1500 रुपये प्रतिमाह सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मेरी रसोई योजना के तहत 40 लाख परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाले गेहूं के अलावा मुफ्त भोजन किटें भी दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी से निपटने के लिए योजनाबद्ध प्रयासों के तहत युवाओं को 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से प्रदान की गई हैं।

 

 

Published on: 12 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News