• Tuesday, 8 September 2026
Logo Logo
Advertisement
ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, 250 रन की तूफानी पारी

08 Sep 2026 | 15 Views

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, 250 रन की तूफानी पारी

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, 250 रन की तूफानी पारी

चेन्नई। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन किशन ने 250 रनों की यादगार पारी खेली।

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने अपना दोहरा शतक 270 गेंदों में पूरा किया। रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से लौटने से पहले उन्होंने 301 गेंदों का सामना करते हुए 250 रन बनाए। उनकी पारी में 27 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ईशान अरुण लाल और सबा करीम के बाद ईस्ट जोन की ओर से दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।

ईशान ने फाइनल में ईस्ट जोन की ओर से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम था, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन बनाए थे। ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 200 या उससे अधिक रन बनाने वाले कुल सातवें बल्लेबाज भी बन गए।

विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में भी ईशान ने नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2010 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के लिए 183 रन बनाए थे। इसके साथ ही ईशान फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर-कप्तान बन गए।

ईशान किशन ने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की शानदार साझेदारी की। कुशाग्र ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 132 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

ईस्ट जोन की पारी को शिखर मोहन ने भी मजबूती दी और उन्होंने 85 रन बनाए। अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 44 रनों का योगदान दिया। टी-ब्रेक तक ईस्ट जोन ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 626 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया था।

ईशान किशन की इस पारी ने न केवल फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि दलीप ट्रॉफी के रिकॉर्ड बुक में भी उनका नाम दर्ज करा दिया।

Published on: 08 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News