• Sunday, 19 April 2026
Logo Logo
Advertisement
IPL 2026: हैदराबाद की रोमांचक जीत, चेन्नई 11 रन से हारी — अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी ने लूटा मैच

19 Apr 2026 | 6 Views

IPL 2026: हैदराबाद की रोमांचक जीत, चेन्नई 11 रन से हारी — अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी ने लूटा मैच

Indian Premier League के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बल्लेबाजी, फील्डिंग और DRS—तीनों में रोमांच देखने को मिला।

मैच के टॉप मोमेंट्स

1. अभिषेक शर्मा का तूफान
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट के एक ही ओवर में 5 बाउंड्री (3 चौके, 2 छक्के) लगाते हुए छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बन गया।

2. गायकवाड़ का शानदार कैच
पावरप्ले के आखिरी ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने मिड ऑफ पर डाइव लगाकर ट्रैविस हेड का बेहतरीन कैच पकड़ा। इसी ओवर में ईशान किशन भी आउट हो गए।

3. दुबे ने छोड़ा आसान मौका
शिवम दुबे ने डीप मिडविकेट पर अभिषेक का कैच छोड़ दिया, जिससे उन्हें बड़ा जीवनदान मिला।

4. DRS ने बदला फैसला
8वें ओवर में संजू सैमसन की अपील पर कप्तान गायकवाड़ ने DRS लिया। रिव्यू में एज साबित हुआ और अभिषेक 59 रन बनाकर आउट हो गए। गेंदबाज थे जैमी ओवरटन

5. सैमसन का धमाकेदार आगाज
संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके और 7 रन बनाकर आउट हो गए।

6. क्लासन ने छोड़ा, फिर पकड़ा कैच
हेनरिक क्लासन ने पहले आयुष म्हात्रे का आसान कैच छोड़ा, लेकिन बाद में शानदार जंपिंग कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेजा।

7. आयुष म्हात्रे की तेज पारी का अंत
आयुष म्हात्रे ने 13 गेंदों में 30 रन बनाए, लेकिन क्लासन के शानदार कैच का शिकार बने।

Published on: 19 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News