• Thursday, 16 April 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर की दिलकुशा मार्केट में सनसनी  युवक पर तलवार से हमला, इलाके में दहशत

15 Apr 2026 | 11 Views

जालंधर की दिलकुशा मार्केट में सनसनी युवक पर तलवार से हमला, इलाके में दहशत

दिलकुशा मार्केट में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। यह वारदात करीब शाम 7:50 बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीली टी-शर्ट पहने एक हमलावर ने अचानक संदीप आहूजा (प्रोप्राइटर, रिंकू/आहूजा मेडिकोज़) पर तलवार से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

गौरतलब है कि दिलकुशा मार्केट दवाइयों की होलसेल मार्केट के रूप में जानी जाती है और यहां रोजाना भारी भीड़ रहती है। ऐसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना से व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

Published on: 15 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News