• Thursday, 16 April 2026
Logo Logo
Advertisement
कनाडा में जालंधर के युवक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मातम

16 Apr 2026 | 3 Views

कनाडा में जालंधर के युवक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मातम

जालंधर के एक युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है, जो वर्ष 2023 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था।

जानकारी के अनुसार, आकाशदीप मॉन्ट्रियल शहर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना वाले दिन वह रोज की तरह कॉलेज गया था और वापस कमरे पर लौटकर आराम कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। कनाडा में रह रही उसकी बहन नवजोत कौर और जीजा ने बताया कि आकाशदीप का सपना विदेश में पढ़ाई कर अपने परिवार का भविष्य संवारना था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

परिवार के सदस्य मुकेश कुमार के अनुसार, युवक का अंतिम संस्कार कनाडा में ही कर दिया गया है।

Published on: 16 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News