• Wednesday, 7 October 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में दिनदहाड़े चोरी, घर से लाखों के गहने लेकर फरार हुए चोर

07 Oct 2026 | 80 Views

जालंधर में दिनदहाड़े चोरी, घर से लाखों के गहने लेकर फरार हुए चोर

जालंधर में दिनदहाड़े चोरी, घर से लाखों के गहने लेकर फरार हुए चोर

जालंधर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गाजी गुल्ला रोड स्थित पेट्रोल पंप के साथ लगती गली से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पीड़िता चंचल ने बताया कि वह एक बेकरी में काम करती हैं और रोजाना की तरह सुबह काम पर चली गई थीं। दोपहर में जब वह घर लौटीं तो घर का सामान बिखरा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर अलमारियां और बेड खुले पड़े थे तथा कमरों में सामान अस्त-व्यस्त हालत में था।

जब उन्होंने अलमारियों और लॉकर की जांच की तो पता चला कि उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थाना नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही गली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर किस रास्ते से घर में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर किस दिशा में फरार हुए। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Published on: 07 Oct 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News