• Wednesday, 7 October 2026
Logo Logo
Advertisement
दिल्ली के फाइव स्टार होटल में नॉर्थ-ईस्ट की महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मर्सिडीज में खींचने की कोशिश; दोस्तों पर हॉकी-रॉड से हमला

07 Oct 2026 | 77 Views

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में नॉर्थ-ईस्ट की महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मर्सिडीज में खींचने की कोशिश; दोस्तों पर हॉकी-रॉड से हमला

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में नॉर्थ-ईस्ट की महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मर्सिडीज में खींचने की कोशिश; दोस्तों पर हॉकी-रॉड से हमला

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल की पार्किंग में नॉर्थ-ईस्ट की एक महिला से कथित छेड़छाड़ और उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर तीन युवकों ने महिला के दोस्तों पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक घटना रविवार तड़के करीब 3:30 बजे होटल की पार्किंग में हुई। शिकायत के अनुसार, नागालैंड की रहने वाली महिला अपने दोस्त के साथ होटल गई थी। वॉशरूम से लौटते समय सफेद मर्सिडीज कार में सवार तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया और महिला को कथित तौर पर जबरन कार में खींचने की कोशिश की।

महिला के दोस्तों ने जब आरोपियों का विरोध किया तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि तीनों युवकों ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से दोस्तों पर हमला कर दिया। महिला को बचाने पहुंचे आयुष, उद्भव और समर्थ के साथ मारपीट की गई। पुलिस के अनुसार, आयुष के दांतों में चोट आई, जबकि उद्भव और समर्थ को भी चोटें लगी हैं।

कार नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी मर्सिडीज कार में बैठकर फरार हो गए। हालांकि, शिकायतकर्ता ने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था। इसी आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और तीन आरोपियों की पहचान दिव्यांशु, गौरव और मोहित के रूप में की।

चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला को मेडिकल जांच के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मेडिकल जांच की गई।

पुलिस होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ आरोपों से इनकार किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

Published on: 07 Oct 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News