• Monday, 6 April 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में देर रात सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर

06 Apr 2026 | 11 Views

जालंधर में देर रात सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर

जालंधर : जालंधर में देर रात एक सड़क हादसे में कार के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार शहर में स्थित अरमान अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। 

Published on: 06 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News