• Wednesday, 11 March 2026
Logo Logo
Advertisement
नैंसी ग्रेवाल की मौत मामले में नया मोड़, मां ने वीडियो जारी कर कही भावुक बात

11 Mar 2026 | 3 Views

नैंसी ग्रेवाल की मौत मामले में नया मोड़, मां ने वीडियो जारी कर कही भावुक बात

मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। नैंसी की मां ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए अपने दिल की बात रखी है। वीडियो में वह रोते-बिलखते दिखाई दे रही हैं और कह रही हैं कि बेटी की मौत का सदमा उनके लिए सहन करना बेहद मुश्किल हो गया है।

नैंसी की मां ने कहा कि वह इस समय गहरे सदमे में हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि क्या करें और क्या नहीं। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन जब लोगों ने उनसे फोन पर अलग-अलग लोगों के बारे में पूछा तो उन्होंने उनके नाम ले दिए थे, लेकिन उनका किसी पर झूठा आरोप लगाने का कोई इरादा नहीं था।

भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “मैं बिना वजह किसी का नाम लेकर अपने सिर पर पाप नहीं लेना चाहती। जो भी सच्चाई है, उसकी जांच करना पुलिस का काम है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके द्वारा किसी का नाम लेने से किसी को ठेस पहुंची है, तो वह हाथ जोड़कर माफी मांगती हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “मेरा किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। मेरी बच्ची चली गई है और वह अब वापस नहीं आएगी। हम पूरी तरह उजड़ गए हैं।”

इस भावुक बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।

Published on: 11 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News