• Wednesday, 9 September 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती, ‘नो वर्क नो पे’ नियम लागू

09 Sep 2026 | 3 Views

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती, ‘नो वर्क नो पे’ नियम लागू

पंजाब सरकार ने प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कर्मचारियों की पेन-डाउन स्ट्राइक 11 सितंबर तक जारी रहने के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर ‘नो वर्क, नो पे’ का नियम लागू होगा।

सरकार का कहना है कि कुछ कर्मचारी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अपने कार्यस्थल से चले जा रहे हैं। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को कर्मचारियों की उपस्थिति और कामकाज पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

कर्मचारी संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध के कारण सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

Published on: 09 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News