• Saturday, 5 September 2026
Logo Logo
Advertisement
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में हजारों रुपये टूटे दाम

05 Sep 2026 | 64 Views

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में हजारों रुपये टूटे दाम

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में हजारों रुपये टूटे दाम

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर सोने की कीमत में करीब 4,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 8,400 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की कमी आई है।

आईबीजेए के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 4,694 रुपये घटकर 1,54,884 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। पिछले सप्ताह इसका भाव 1,59,578 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,173 रुपये से घटकर 1,41,874 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, 18 कैरेट सोना 3,521 रुपये सस्ता होकर 1,16,163 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोने का सबसे निचला स्तर 2 सितंबर की शाम को 1,51,184 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि सबसे ऊंचा भाव 31 अगस्त की शाम को 1,55,835 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

चांदी में भी भारी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। एक सप्ताह में चांदी 8,436 रुपये सस्ती होकर 2,35,456 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले इसका भाव 2,43,892 रुपये प्रति किलोग्राम था।

इस सप्ताह चांदी का उच्चतम भाव 31 अगस्त की शाम को 2,37,199 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि 3 सितंबर की सुबह इसका न्यूनतम स्तर 2,28,360 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर

आईबीजेए दिन में दो बार, सुबह और शाम, सोने और चांदी के भाव जारी करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दौरान सोना करीब 4,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी लगभग 66 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती रही।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कीमती धातुओं में आई इस गिरावट के पीछे वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां प्रमुख कारण हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है। इस दौरान डॉलर, बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती देखने को मिली, जिसका दबाव सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा।

निवेशकों की नजर बाजार पर

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक घटनाक्रम, अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और केंद्रीय बैंकों की नीतियां सोने-चांदी की दिशा तय करेंगी। फिलहाल निवेशक बाजार की गतिविधियों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

Published on: 05 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News