• Sunday, 19 April 2026
Logo Logo
Advertisement
दीपक बाली का केंद्र पर हमला: “ईडी कार्रवाई राजनीतिक साजिश, आप नहीं झुकेगी”

18 Apr 2026 | 15 Views

दीपक बाली का केंद्र पर हमला: “ईडी कार्रवाई राजनीतिक साजिश, आप नहीं झुकेगी”

चंडीगढ़, 17 अप्रैल: पंजाब की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और दफ्तर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

दीपक बाली ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राजनीतिक फायदे के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी को “शस्त्र” बनाकर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और यह “दबाव की राजनीति” का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है और इसी कारण पार्टी नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है। बाली ने स्पष्ट किया कि आप के नेता इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और जनता के समर्थन से इसका जवाब दिया जाएगा।

दीपक बाली ने आगे कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है और जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां केंद्र द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने इसे संघीय ढांचे के खिलाफ बताते हुए कहा कि राज्यों को मिलने वाली ग्रांट तक रोकी जा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आगामी चुनावों को देखते हुए आप नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि पार्टी की बढ़ती पकड़ को कमजोर किया जा सके। बाली ने कहा कि हाल ही में राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाए जाने के बाद इस तरह की कार्रवाई संदेह पैदा करती है।

अंत में बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी सच्चाई के रास्ते पर चल रही है और किसी भी दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है। उन्होंने दोहराया कि पार्टी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Published on: 18 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News