• Sunday, 7 June 2026
Logo Logo
Advertisement
विश्व साइकिल दिवस के मौके पर निकाली गई साइकिल रैली

07 Jun 2026 | 95 Views

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर निकाली गई साइकिल रैली

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर निकाली गई साइकिल रैली

 

युवाओं को शारीरिक व मानसिक तंदुरुस्ती के लिए साइक्लिंग को अपनी रोजाना जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया

 

जालंधर, 7 जून:

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के निर्देशों के अनुसार जिला रैड क्रॉस शाखा, जालंधर द्वारा डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के नेतृत्व में दोआबा कॉलेज के सहयोग से रविवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

 

साइकिल रैली को दोआबा कॉलेज से एस.डी.एम. जालंधर-1 शुभी आंगरा द्वारा रवाना किया गया। रैली दोआबा चौक, दमोरिया पुल, रेलवे स्टेशन और अलास्का चौक से होते हुए वापिस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में लगभग 200 विद्यार्थियों और आम लोगों ने भाग लिया।

 

इस साइकिल रैली का उद्देश्य साइक्लिंग, फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था। इस मौके पर प्रिंसिपल डा. प्रदीप भंडारी, तहसीलदार स्वप्नदीप कौर, सहायक निदेशक युवा सेवाएं रवि दारा, जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल भी मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए एस.डी.एम. शुभी आंगरा ने कहा कि साइकिल चलाना शरीर को तंदुरुस्त रखने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नौजवानों को सुस्त जीवनशैली छोड़कर शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए साइकिल चलाने को अपनी रोज़ाना की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

अंत में प्रो. सुखविंदर, प्रो. अरशदीप, डा. गुलशन शर्मा, डा. अमरजीत सिंह, प्रो. विकास जैन, डा. रणजीत, डा. राकेश कुमार द्वारा मेहमानों का धन्यवाद किया गया। रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट और सर्टिफिकेट वितरित किए गए।

 

साइकिल रैली के दौरान एन.एस.एस. वॉलंटियर्स, डी.सी.जे. साइक्लिंग क्लब, रेड रिबन क्लब और हमसफर यूथ क्लब का विशेष सहयोग रहा।

 

इस मौके पर जिला रैड क्रॉस सोसाइटी से नेक राम और सुनील भगत के अलावा रोहित भाटिया, सुरेखा शर्मा, कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Published on: 07 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News