• Friday, 25 September 2026
Logo Logo
Advertisement
3 साल से फरार बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने किया सरेंडर, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

25 Sep 2026 | 24 Views

3 साल से फरार बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने किया सरेंडर, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

3 साल से फरार बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने किया सरेंडर, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राजजीत सिंह पिछले लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहा था और विभिन्न एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई थीं।

राजजीत सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में ड्रग तस्करी, जबरन वसूली तथा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों की जांच के दौरान उसका नाम कथित तौर पर एक बड़े ड्रग तस्करी और वसूली नेटवर्क से जुड़ा सामने आया था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट में भी उसका उल्लेख किया गया था। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए।

अप्रैल 2023 में पंजाब सरकार ने SIT की रिपोर्टों के आधार पर राजजीत सिंह को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया था। हाईकोर्ट से राहत न मिलने और जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था। जांच के दौरान उस पर ड्रग तस्करों को संरक्षण देने, निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाने और कथित रूप से अवैध वसूली करने के आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज है।

जांच में उस अवधि के दौरान 50 से अधिक NDPS मामलों के सैंपल फेल होने का मुद्दा भी सामने आया था, जब राजजीत सिंह तरनतारन के SSP और बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह CIA प्रभारी के पद पर तैनात थे। अब सरेंडर और गिरफ्तारी के बाद मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

Published on: 25 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News