• Thursday, 24 September 2026
Logo Logo
Advertisement
श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के अवसर पर जालंधर में 25 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित

24 Sep 2026 | 17 Views

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के अवसर पर जालंधर में 25 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के अवसर पर जालंधर में 25 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित

जालंधर में 25 सितंबर को आयोजित होने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के सालाना मेले के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के वार्षिक मेले में लोगों की गहरी आस्था और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए जिला जालंधर में स्थित पंजाब सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य सरकारी संस्थाओं में 25 सितंबर (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा।

प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य श्रद्धालुओं को मेले में शामिल होने की सुविधा प्रदान करना और धार्मिक आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराना है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं।

उल्लेखनीय है कि मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, पेयजल, सफाई और सुरक्षा संबंधी विशेष इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Published on: 24 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News