• Monday, 25 May 2026
Logo Logo
Advertisement
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने फील्ड में जनगणना ड्यूटी निभा रहे स्टाफ को बांटी हाइड्रेशन किटें

25 May 2026 | 83 Views

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने फील्ड में जनगणना ड्यूटी निभा रहे स्टाफ को बांटी हाइड्रेशन किटें

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने फील्ड में जनगणना ड्यूटी निभा रहे स्टाफ को बांटी हाइड्रेशन किटें

 

 

 

जालंधर, 22 मई: गर्मी और लू को देखते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने आज जिले में जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को हाइड्रेशन किटें वितरित की।

 

 

 

जालंधर कैंट समेत विभिन्न स्थानों पर जनगणना स्टाफ को किटें बांटते हुए उन्होंने कहा कि जनगणना कर्मचारियों को घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करनी पड़ती है, लेकिन गर्मी से खुद को बचाना भी बहुत जरूरी है, ताकि इस कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।

 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनगणना करने वाले कर्मचारियों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए वचनबद्ध है और इसी के तहत आज हाइड्रेशन किटों का वितरण किया जा रहा है।

 

उन्होंने जनगणना स्टाफ का मनोबल बढ़ाते हुए गर्मी से बचाव के टिप्स भी साझा किए। उन्होंने कहा कि सिर को सीधी धूप से बचाने के लिए सिर ढककर रखें। इसके अलावा पानी, ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

 

उल्लेखनीय है कि जिले में जनगणना-2027 के तहत गिनतीकारों द्वारा 13 जून 2026 तक घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है।

 

इस मौके पर सहायक चार्ज अधिकारी राजन शर्मा, कैंटनमेंट बोर्ड, जालंधर कैंट, जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल, सुपरवाइजर मीनााक्षी शर्मा, वंदना पुरी, परविंदर सिंह, तजिंदर भगत, पूजा तथा गिनतीकार राकेश कुमार, पूजा गाबा, यशपाल, नरिंदर कुमार और दीपक कुमार मौजूद थे।

Published on: 25 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News