• Monday, 25 May 2026
Logo Logo
Advertisement
मुँह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा

25 May 2026 | 131 Views

मुँह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा

मुँह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा

 

 

 

पशु पालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हुई बैठक

 

 

 

संभावित बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति के दौरान पशुधन के बचाव और स्वास्थ्य संरक्षण संबंधी विभाग की हिदायतों से अवगत करवाया

 

 

 

जालंधर, 23 मई: पशु पालन विभाग के तहसील नकोदर और शाहकोट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन जालंधर डॉ. राम मूर्ति के नेतृत्व में तथा सीनियर वेटरनरी अधिकारी डा. अमनदीप और डा. जगजीत सिंह की देख-रेख में आयोजित की गई।

 

पशु अस्पताल नकोदर में हुई इस बैठक में पशु पालन विभाग जालंधर द्वारा पशुओं को मुँह-खुर की बीमारी से बचाने के लिए किए जा रहे टीकाकरण की समीक्षा की गई और इस कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में संभावित बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति के दौरान पशुधन के बचाव और स्वास्थ्य संरक्षण संबंधी डायरेक्टर पशु पालन विभाग पंजाब द्वारा जारी हिदायतों से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाया गया तथा वेटरनरी टीमों का गठन किया गया।

 

इस बैठक में डा. राम मूर्ति ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जिसके नोडल अधिकारी डा. कुलविंदर सिंह सहायक डायरेक्टर पशु पालन जालंधर होंगे।

 

 

 

बैठक में वेटरनरी अधिकारी डा. आत्मा सिंह, डा. एच.एस. बत्तरा, डा. अजय कुमार, डा. मुकेश कुमार, डा. गुलशन वी शाहकोट, डा. मेजर सिंह, डा. हरसिमरन सिंह, डा. दीपक कुमार, वेटरनरी इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह, रमन कुमार, शहिल शर्मा और हरमनदीप सिंह भी मौजूद थे।

Published on: 25 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News