• Monday, 24 August 2026
Logo Logo
Advertisement
चंडीगढ़ में आईईडी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; आतंकी कनेक्शन की जांच तेज

24 Aug 2026 | 8 Views

चंडीगढ़ में आईईडी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; आतंकी कनेक्शन की जांच तेज

चंडीगढ़ में आईईडी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; आतंकी कनेक्शन की जांच तेज

चंडीगढ़ के सैक्टर-43 स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आई.एस.बी.टी.) के पीछे रविवार रात एक संदिग्ध आई.ई.डी. (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की ऑपरेशन सेल ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी पंजाब के निवासी हैं। इनमें दो आरोपी तरनतारन जिले तथा एक आरोपी अमृतसर का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को इनके तार पाकिस्तान में बैठे किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने का संदेह है। इसी आधार पर जांच एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक आई.ई.डी. एक डोलनी (दूध रखने वाले बर्तन) के अंदर छिपाकर रखी गई थी। सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) को मौके पर बुलाया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक जांच के दौरान डिवाइस को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय पाया और उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित हैंडलर कौन था और इस विस्फोटक का संभावित लक्ष्य क्या हो सकता था। जांच एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आई.ई.डी. का इस्तेमाल कहां और किस उद्देश्य से किया जाना था।

ऑपरेशन सेल की शिकायत पर सैक्टर-36 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों के नेटवर्क, संपर्कों और संभावित आतंकी संबंधों की भी जांच कर रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं तथा जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Published on: 24 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News