• Saturday, 14 March 2026
Logo Logo
Advertisement
डिप्टी कमिश्नर द्वारा गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को उचित एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए समिति का गठन

14 Mar 2026 | 63 Views

डिप्टी कमिश्नर द्वारा गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को उचित एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए समिति का गठन

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी/गैर-कानूनी जमाखोरी/भंडारण को रोकने के लिए समय-समय पर चेकिंग सुनिश्चित करेगी समिति

 

 

 

जालंधर, 13 मार्च :आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को सुचारू और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा समिति का गठन किया गया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मौजूदा हालात के मद्देनजर जिला जलंधर की सीमा के अंदर गैस सिलेंडरों की संभावित कमी तथा कालाबाजारी संबंधी प्राप्त कुछ शिकायतों के मद्देनजर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल), जालंधर के नेतृत्व में समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि इस समिति में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, पुडा, जालंधर; संयुक्त कमिश्नर, नगर निगम, जालंधर; ए.सी.पी. हैडक्वार्टर, दफ्तर पुलिस कमिश्नर, जालंधर; जिला आबकारी एवं कर कमिश्नर, जालंधर को सदस्य के तौर पर तथा जिला कंट्रोलर, खाद्य एवं सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले को सदस्य-सह-संयोजक के रूप में शामिल किया गया है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि यह समिति गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी/गैर-कानूनी जमाखोरी/भंडारण को रोकने के लिए अपने स्तर पर टीमों के माध्यम से जिले में समय-समय पर चेकिंग करेगी और जहां भी कोई उल्लंघन पाया जाता है, वहां कानूनी तौर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी

 

उन्होंने कहा कि यह समिति घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए करने से रोकने के लिए भी विशेष चेकिंग सुनिश्चित करेगी और ऐसा मामला सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की सीमा के अंदर काम कर रही सभी गैस एजेंसियां यह सुनिश्चित करेंगी कि उनके दफ्तरी फोन नंबर और हेल्पलाइन नंबर हमेशा चालू रहें, ताकि उपभोक्ताओं को जानकारी प्राप्त करने में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कारणवश गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से संभव न हो तो संबंधित गैस एजेंसी द्वारा आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन माध्यम से भी बुकिंग स्वीकार की जाएगी और समय पर सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह समिति जिले में गैस सिलेंडरों की सुचारू सप्लाई, वितरण प्रणाली सुनिश्चित बनाने तथा कालाबाजारी/गैर-कानूनी जमाखोरी/भंडारण को रोकने संबंधी समय-समय पर आदेश जारी करेगी और इसके साथ ही प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा करके तुरंत उचित फैसले लेगी। उन्होंने कहा कि समिति जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करके यह सुनिश्चित करेगी कि जारी हिदायतों की सख्ती से पालना की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों से सतर्क रहने की अपील भी की।

Published on: 14 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News