• Wednesday, 20 May 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर के मिट्ठू बस्ती इलाके में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, कपूरथला चौक जाम कर प्रदर्शन

20 May 2026 | 12 Views

जालंधर के मिट्ठू बस्ती इलाके में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, कपूरथला चौक जाम कर प्रदर्शन

## जालंधर के मिट्ठू बस्ती इलाके में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, कपूरथला चौक जाम कर प्रदर्शन

जालंधर के मिट्ठू बस्ती इलाके में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। बस्ती बावा खेल क्षेत्र के राजा गार्डन स्थित एक खाली प्लॉट में गुटका साहिब के पवित्र अंग बिखरे मिलने से सिख संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया।

घटना से नाराज सिख संगठनों ने कपूरथला चौक जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन को शाम 4 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

मौके पर पहुंचे बघेर सिंह ने बताया कि वह कीर्तन दरबार में मौजूद थे, तभी उन्हें फोन पर सूचना मिली कि खाली प्लॉट में गुटका साहिब के पवित्र अंग बिखरे पड़े हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और श्रद्धा के साथ पवित्र अंगों को झोली में इकट्ठा किया। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने कहा कि जब तक बेअदबी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: 20 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News