• Wednesday, 8 July 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस का शिकंजा, तीन हिरासत में

08 Jul 2026 | 8 Views

जालंधर में अवैध हुक्का बारों पर पुलिस का शिकंजा, तीन हिरासत में

जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने "युद्ध नशा विरुद्ध" अभियान के तहत अर्बन स्टेट इलाके में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का बारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने फ्लेवर तंबाकू, हुक्के और हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

जानकारी देते हुए एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि एसीपी वेस्ट और एसीपी मॉडल टाउन को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन स्टेट क्षेत्र में कुछ रेस्टोरेंट्स की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार छापेमारी के दौरान हुक्का बारों के भीतर से फ्लेवर तंबाकू, हुक्के और अन्य संबंधित सामग्री बरामद हुई। मौके पर मौजूद तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन हुक्का बारों का संचालन कब से किया जा रहा था और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एडीसीपी राकेश यादव ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। नशे और उससे जुड़े अवैध गतिविधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कारोबार चल रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on: 08 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News