• Monday, 28 September 2026
Logo Logo
Advertisement
नाबालिग पर पिस्तौल तानने के मामले में 24 घंटे बाद भी FIR नहीं, पुलिस जांच जारी

28 Sep 2026 | 54 Views

नाबालिग पर पिस्तौल तानने के मामले में 24 घंटे बाद भी FIR नहीं, पुलिस जांच जारी

नाबालिग पर पिस्तौल तानने के मामले में 24 घंटे बाद भी FIR नहीं, पुलिस जांच जारी

जालंधर: अमन नगर में बाइक को लेकर हुए मामूली विवाद के दौरान एक नाबालिग युवक पर पिस्तौल तानने के आरोप में ए.एस.आई. के बेटे के खिलाफ 24 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता पक्ष के औपचारिक बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं, जिसके चलते मामला दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्तौल लाइसेंसी है। हालांकि, जांच एजेंसियां उन अन्य युवकों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं, जिन्हें आरोपी ने मौके पर बुलाया था। आशंका जताई जा रही है कि उनमें से कुछ के पास अवैध हथियार हो सकते हैं।

थाना डिवीजन नंबर-1 के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज होते ही नियमानुसार एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार रखने की चर्चाओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है और संबंधित युवकों की पहचान होने पर उनसे पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, अमन नगर में किराए के मकान में रहने वाले एक डीएसपी के गनमैन के बेटे और इलाके के 15 वर्षीय सत्यम के बीच घर के बाहर खड़ी बाइक को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। आरोप है कि इसके बाद युवक अपने घर से पिस्तौल लेकर आया और नाबालिग पर तान दी तथा उसे गोली मारने की धमकी भी दी।

घटना के दौरान आसपास मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी है और कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा शिकायतकर्ता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

Published on: 28 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News