• Wednesday, 23 September 2026
Logo Logo
Advertisement
श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले पंजाब में निकलेंगी चार विशाल शोभायात्राएं

23 Sep 2026 | 47 Views

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले पंजाब में निकलेंगी चार विशाल शोभायात्राएं

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले पंजाब में निकलेंगी चार विशाल शोभायात्राएं


30 नवंबर से शुरू होंगी धार्मिक यात्राएं, 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगी; 4 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ

चंडीगढ़, 22 सितंबर 2026:
श्री गुरु रविदास जी महाराज के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से राज्य स्तरीय धार्मिक समारोहों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को बताया कि प्रकाश पर्व से पहले देश के प्रमुख आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक केंद्रों को श्री खुरालगढ़ साहिब से जोड़ते हुए चार विशाल शोभायात्राएं निकाली जाएंगी।

पंजाब भवन में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और विभागीय सलाहकार दीपक बाली के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इन शोभायात्राओं का उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं, पवित्र बाणी और सर्वसाझा संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आपसी भाईचारे और सद्भावना के सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

चार अलग-अलग मार्गों से पहुंचेगी संगत

वित्त मंत्री के अनुसार पहली शोभायात्रा 30 नवंबर को वाराणसी (काशी) से शुरू होगी। यह कानपुर, दिल्ली, अंबाला, मोहाली और रूपनगर से होते हुए 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।

दूसरी शोभायात्रा 2 दिसंबर को फरीदकोट से रवाना होगी और फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, शहीद भगत सिंह नगर तथा गढ़शंकर से होते हुए 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।

तीसरी शोभायात्रा 1 दिसंबर को बठिंडा से शुरू होगी। इसका मार्ग बरनाला, मानसा, लहरागागा, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोरिंडा और रूपनगर से होकर गुजरेगा।

चौथी शोभायात्रा 30 नवंबर को जम्मू से शुरू होगी और पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर तथा होशियारपुर से होते हुए 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।

4 दिसंबर से मुख्य धार्मिक समारोह

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि चारों शोभायात्राओं के श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचने के बाद मुख्य धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 4 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के शुभारंभ के साथ होगी। 6 दिसंबर को अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ समारोह के पहले चरण का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से तैयार किए गए रोडमैप के तहत राज्यभर में श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं और विरासत के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ड्रोन शो, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में अकादमिक सेमिनार, स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं, पवित्र बाणी पर विचार-चर्चाएं और विभिन्न शहरों में कीर्तन दरबार शामिल हैं।

Published on: 23 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News