• Wednesday, 29 July 2026
Logo Logo
Advertisement
अबोहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा था टाइम, बच्चों को दी गई छुट्टी; पुलिस अलर्ट पर

29 Jul 2026 | 9 Views

अबोहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा था टाइम, बच्चों को दी गई छुट्टी; पुलिस अलर्ट पर

अबोहर में कई प्रमुख स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल मिलने के बाद अजम्पशन कॉन्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल समेत अन्य निजी स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 8:51 बजे मिला। ईमेल में दोपहर 1:30 बजे का समय दिया गया है। सूचना मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया। अधिकांश स्कूल संचालकों ने एहतियात के तौर पर छुट्टी घोषित कर दी। अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दे दी गई। 

रैकॉग्नाइज्ड एंड एफिलिएटेड स्कूल एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल अरोड़ा ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में अजम्पशन कॉन्वेंट स्कूल समेत कई निजी स्कूलों के नाम शामिल थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित स्कूलों को खाली कराया जा रहा है।

डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती स्मिता शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह 8:51 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने तुरंत स्कूल प्रबंधन, सिटी-2 पुलिस और एसडीएम को इसकी सूचना दी। अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दे दी गई।

Published on: 29 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News