• Wednesday, 29 July 2026
Logo Logo
Advertisement
कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

29 Jul 2026 | 7 Views

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले में अल्बर्टा पुलिस ने पांच साल लंबी जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि साहिल की मौत कफ सिरप में जानलेवा दवा फेंटानिल मिलाकर पिलाने से हुई थी।

इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ फर्स्ट-डिग्री मर्डर और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का मानना है कि यह जहरीला मिश्रण किसी अन्य युवक को देने की योजना के तहत तैयार किया गया था, लेकिन गलती से साहिल ने इसका सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

  • फेंटानिल मिला हुआ कफ सिरप पी लिया: 3 अप्रैल 2020 को साहिल ग्रेवाल (18) ने गलती से फेंटानिल मिला हुआ कफ सिरप पी लिया था। इसके तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 6 अप्रैल 2020 को साहिल ने दम तोड़ दिया।
  • पांच साल चली पुलिस जांच: अल्बर्टा RCMP की मेजर क्राइम यूनिट ने इस रहस्यमयी मौत की गहन जांच शुरू की। पुलिस को शुरुआती जांच में संदेह था कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।
  • आरोपी ने जहरीला पदार्थ पहुंचाया था: लंबी जांच के बाद जुलाई 2025 में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मोहित संधू के खिलाफ फर्स्ट-डिग्री मर्डर और हत्या के प्रयास के आरोप दर्ज किए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पहुंचाया था।
  • निशाना कोई और था, शिकार साहिल हुआ: पुलिस के खुलासे के अनुसार, यह कफ सिरप मिश्रण कथित तौर पर कैलगरी निवासी जसकरण सिद्धू (25) के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, जसकरण ने उस मिश्रण को न तो छुआ और न ही उसका सेवन किया। हालांकि दुर्भाग्यवश साहिल ने गलती से इस जहरीले मिश्रण का सेवन कर लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
  • जुलाई 2026 में दो और गिरफ्तारियां: जांच आगे बढ़ने के बाद जुलाई 2026 में पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। एडमॉन्टन निवासी हरमनजोत चंबड़ (24) को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया, जबकि रॉकी व्यू काउंटी निवासी दलवीर सिद्धू (33) को 24 जुलाई को हिरासत में लिया गया।

Published on: 29 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News