• Thursday, 30 July 2026
Logo Logo
Advertisement
पुलिस के दम पर ई-20 के खिलाफ नेशनल टाउनहॉल रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं मोदी जी: केजरीवाल

30 Jul 2026 | 81 Views

पुलिस के दम पर ई-20 के खिलाफ नेशनल टाउनहॉल रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं मोदी जी: केजरीवाल

पुलिस के दम पर ई-20 के खिलाफ नेशनल टाउनहॉल रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं मोदी जी: केजरीवाल

 

एक अगस्त को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे होगा नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20

 

नई दिल्ली, 29 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार पुलिस के माध्यम से एक अगस्त को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होने वाले नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 को रुकवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि तमाम दबावों के बावजूद यह टाउनहॉल तय कार्यक्रम के अनुसार एक अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

 

‘आप’ मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कार्यक्रम के लिए भुगतान किया जा चुका है, बुकिंग की रसीद कट चुकी है और आयोजन की मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके बावजूद पुलिस ने कथित तौर पर क्लब प्रबंधन पर बुकिंग रद्द करने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि जब क्लब प्रबंधन ने बुकिंग रद्द करने से इनकार कर दिया तो पुलिस ने ‘आप’ नेताओं से कार्यक्रम के लिए अलग से अनुमति लेने को कहा।

 

केजरीवाल ने कहा कि देश में सामान्य तौर पर इनडोर गतिविधियों के लिए अलग से पुलिस अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कार्यक्रम एक बंद परिसर में आयोजित किया जा रहा है तो किस आधार पर अनुमति लेने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के जरिए कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की जा रही है।

 

उन्होंने कहा, “मोदी जी ने टाउनहॉल शुरू होने से पहले ही हार मान ली है और अब पुलिस के जरिए इसे रुकवाने की कोशिश कर रहे हैं।” केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि पुलिस की धमकियों से जनता डरने वाली नहीं है।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार अधिकतम लाठीचार्ज कर सकती है या लोगों को जेल भेज सकती है, लेकिन जनता अपनी आवाज उठाना नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि ई-20 को लेकर लोगों में चिंता है और इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा जरूरी है।

 

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को ई-20 नीति वापस लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री इसे शांति से वापस ले लें, नहीं तो जनता इसे वापस करवा लेगी।”

 

उन्होंने दोहराया कि एक अगस्त को दोपहर 12 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 आयोजित होगा।

Published on: 30 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News