• Sunday, 19 April 2026
Logo Logo
Advertisement
रात में आवारागर्दी पर पुलिस की सख्ती, 3 युवक गिरफ्तार

19 Apr 2026 | 5 Views

रात में आवारागर्दी पर पुलिस की सख्ती, 3 युवक गिरफ्तार

महानगर में रात के समय बढ़ते क्राइम पर लगाम लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में थाना 5 की पुलिस ने बस्तियात इलाके में देर रात बिना किसी ठोस कारण घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना 5 के एसएचओ यादविंदर सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि कई बार बिना वजह घूमने वाले लोग ही आपराधिक वारदातों में शामिल पाए जाते हैं, इसलिए ऐसी गतिविधियों पर रोक जरूरी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सौरव कुमार (निवासी जैना नगर, भार्गव कैंप), आकाश कुमार उर्फ छोटू (निवासी दशमेश नगर) और विनोद कुमार (निवासी लक्कड़ चौक, भारती नगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवारागर्दी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएचओ यादविंदर सिंह राणा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि वे देर रात बिना कारण घर से बाहर न रहें। उन्होंने कहा कि कई बार असामाजिक तत्व युवाओं को गलत रास्ते पर डाल देते हैं, जिससे वे अपराध की ओर बढ़ जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अभिभावक को लगता है कि उनका बच्चा नशे की चपेट में है, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ऐसे युवाओं को सिविल अस्पताल नशा छुड़ाओ केन्द्र में भर्ती करवाकर उनका मुफ्त इलाज भी सुनिश्चित करेगी।

Published on: 19 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News