• Friday, 28 August 2026
Logo Logo
Advertisement
नशीले कैप्सूल और गांजे सहित युवक पकड़ा, पुलिस कार्रवाई के दौरान मां-बहन ने किया हंगामा

27 Aug 2026 | 79 Views

नशीले कैप्सूल और गांजे सहित युवक पकड़ा, पुलिस कार्रवाई के दौरान मां-बहन ने किया हंगामा

नशीले कैप्सूल और गांजे सहित युवक पकड़ा, पुलिस कार्रवाई के दौरान मां-बहन ने किया हंगामा

लुधियाना। महानगर के कैलाश नगर रोड क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर नशीले कैप्सूल और गांजे के साथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर थाना जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेने लगी। इसी दौरान युवक की मां और बहन ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया, जिससे कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।

जानकारी के अनुसार, इलाके के लोगों को काफी समय से एक युवक की गतिविधियों पर संदेह था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक नशीले पदार्थों की सप्लाई करने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। संदेह होने पर लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। लोगों का दावा है कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीले कैप्सूल और गांजा बरामद हुआ।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को मौके पर ही रोक लिया और थाना जोधेवाल की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

इसी बीच युवक की मां और बहन भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए दावा किया कि युवक निर्दोष है और उसके पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। परिजनों ने सड़क पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने पुलिस को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की गई वीडियो दिखाई। उनका कहना था कि युवक से कथित बरामदगी की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड की गई है। पुलिस ने वीडियो फुटेज को भी अपने संज्ञान में लिया है।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को अपने साथ थाना जोधेवाल ले गई। पुलिस का कहना है कि युवक से बरामद बताए जा रहे नशीले कैप्सूलों और गांजे की मात्रा की जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान और उपलब्ध वीडियो फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है।

थाना जोधेवाल पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत अगली कार्रवाई की जाएगी।

Published on: 27 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News