• Thursday, 16 July 2026
Logo Logo
Advertisement
17 जुलाई को पीएम मोदी के जालंधर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने लिया जायजा

16 Jul 2026 | 9 Views

17 जुलाई को पीएम मोदी के जालंधर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने लिया जायजा

17 जुलाई को पीएम मोदी के जालंधर दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने लिया जायजा

जालंधर: 17 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने बुधवार को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन और रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस, प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पंजाब दौरे के दौरान राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश के लोगों में उत्साह का माहौल है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री जब भी पंजाब आते हैं, राज्य के विकास से जुड़ी नई परियोजनाओं की शुरुआत करते हैं और इस बार भी करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान पंजाब के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों—जालंधर, मोहाली (एसएएस नगर), श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब—की पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिनमें अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, निःशुल्क वाई-फाई, उन्नत प्लेटफॉर्म, फूड कोर्ट, एस्केलेटर तथा बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं शामिल हैं। इसी अवसर पर जालंधर से 'संत रविदास जी एक्सप्रेस' रेलगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

ढिल्लों ने कहा कि रेलवे परियोजनाओं के अलावा पंजाब के समग्र विकास से जुड़ी कई अन्य योजनाओं का भी शुभारंभ होगा। इनमें राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, पीजीआई चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से संबंधित विकास कार्य तथा पंजाब विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी शामिल है।

Published on: 16 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News