• Thursday, 16 July 2026
Logo Logo
Advertisement
कादियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह 'आप' में शामिल

16 Jul 2026 | 9 Views

कादियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह 'आप' में शामिल

कादियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह 'आप' में शामिल

 

चंडीगढ़, 15 जुलाई 2026। कादियां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। तीन बार के जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन और लैंड मॉर्गेज बैंक के पूर्व चेयरमैन ठाकुर बलराज सिंह ने कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया।

 

मुकेरियां में आयोजित एक जनसभा के दौरान ठाकुर बलराज सिंह ने औपचारिक रूप से 'आप' की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब की तरक्की के लिए काम करने की इच्छा रखने वाले ईमानदार और जमीनी स्तर के नेताओं का आम आदमी पार्टी में हमेशा स्वागत है। उन्होंने कहा कि पार्टी ठाकुर बलराज सिंह को पूरा सम्मान देगी।

 

इस मौके पर कादियां के हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह माहल ने कहा कि ठाकुर बलराज सिंह की कादियां क्षेत्र और ठाकुर भाईचारे में मजबूत पकड़ है। उनके पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने ठाकुर बलराज सिंह और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया।

 

पार्टी में शामिल होने के बाद ठाकुर बलराज सिंह ने कहा कि वह लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे, लेकिन पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी और कलह से निराश थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और पंजाब के विकास की सोच से प्रभावित होकर उन्होंने 'आप' में शामिल होने का फैसला किया है, ताकि राज्य की तरक्की में अपनी भूमिका निभा सकें।

Published on: 16 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News