• Thursday, 13 August 2026
Logo Logo
Advertisement
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार, हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और खाटू श्याम के लिए 15 बसें रवाना

13 Aug 2026 | 28 Views

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार, हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और खाटू श्याम के लिए 15 बसें रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार, हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और खाटू श्याम के लिए 15 बसें रवाना

होशियारपुर। पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्राओं का दायरा बढ़ा दिया गया है। बुधवार को होशियारपुर से हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी के लिए 15 विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal और पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने बसों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से बातचीत भी की। योजना के तहत 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। एक परिवार से अधिकतम दो सदस्य इस योजना के पात्र हैं। सरकार की ओर से एसी स्लीपर बसों में यात्रा, ठहरने और भोजन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है।

सरकार उठाएगी पूरा खर्च : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह योजना उन लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए आरामदायक एसी बसों, बेहतर होटलों और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का खर्च नहीं करना पड़ेगा क्योंकि यात्रा का पूरा खर्च पंजाब सरकार वहन कर रही है।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और सालासर-खाटू श्याम के लिए बसें रवाना की गई हैं। आने वाले महीनों में राज्य के लगभग 1.5 लाख लोगों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

पांच जिलों से श्रद्धालु हुए रवाना

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों से श्रद्धालुओं को लेकर कुल 15 बसें रवाना हुई हैं। इनमें 10 बसें हरिद्वार-ऋषिकेश, 2 बसें मथुरा-वृंदावन और 3 बसें श्री खाटू श्याम-सालासर के लिए भेजी गई हैं।

उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं के लिए एसी स्लीपर बसों, एसी कमरों, निःशुल्क भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक यात्री का मेडिकल बीमा भी कराया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त उपचार मिल सके। यात्रियों की सहायता के लिए प्रत्येक बस में अटेंडेंट और प्रत्येक धार्मिक स्थल पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

पहले चरण में 4 लाख श्रद्धालुओं ने किया लाभ प्राप्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के पहले चरण में अब तक लगभग 4 लाख श्रद्धालु Sri Harmandir Sahib और Takht Sri Kesgarh Sahib के साथ नैना देवी के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना पर लगभग 148 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और भविष्य में 10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

भगवंत मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पंजाब की खुशहाली, शांति और तरक्की के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।

इस अवसर पर पंजाब मामलों के प्रभारी Manish Sisodia सहित कई अन्य नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Published on: 13 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News