• Thursday, 13 August 2026
Logo Logo
Advertisement
रायकोट के गांव बस्सियां में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी कार; 3 युवकों की मौत

13 Aug 2026 | 43 Views

रायकोट के गांव बस्सियां में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी कार; 3 युवकों की मौत

रायकोट के गांव बस्सियां में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी कार; 3 युवकों की मौत

लुधियाना। जगराओं के रायकोट क्षेत्र स्थित गांव बस्सियां में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर गांव के छप्पड़ (तालाब) में गिर जाने से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की जान बच गई। मृतकों के बारे में बताया जा रहा है कि वे सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हुए थे।

जानकारी के अनुसार कार में सवार पांच लोग नकोदर से दिड़बा की ओर लौट रहे थे। तड़के करीब 1:15 बजे जब उनकी कार जगराओं से लगभग 12 किलोमीटर दूर रायकोट के नजदीक गांव बस्सियां के पास पहुंची, तो चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक बिगड़ गया। इसके बाद कार सड़क से उतरकर सीधे गांव के तालाब में जा गिरी।

हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार बलकार सिंह, विशाल और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में मौजूद दो अन्य साथी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण कार का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Published on: 13 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News