• Thursday, 13 August 2026
Logo Logo
Advertisement
यूथ अकाली दल के नए संगठनात्मक ढांचे का ऐलान, कोर कमेटी से लेकर पदाधिकारियों की नियुक्तियां

13 Aug 2026 | 28 Views

यूथ अकाली दल के नए संगठनात्मक ढांचे का ऐलान, कोर कमेटी से लेकर पदाधिकारियों की नियुक्तियां

यूथ अकाली दल के नए संगठनात्मक ढांचे का ऐलान, कोर कमेटी से लेकर पदाधिकारियों की नियुक्तियां

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष Sukhbir Singh Badal ने यूथ अकाली दल के नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा कर दी है। पार्टी मुख्यालय से जारी जानकारी के अनुसार युवा नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव Daljit Singh Cheema ने बताया कि यूथ अकाली दल की कोर कमेटी में 9 युवा नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें रणजोध सिंह लंबी, अमन सिंह स्वद्दी, रणजीत सिंह कूका लोंगोवाल और सुखपाल सिंह उड़ांग (मलोट) समेत अन्य नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

यूथ अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवतार सिंह जागल (बरनाला), जोबनप्रीत सिंह साहनेवाल, अमरिंदर सिंह गोल्डी भदौड़, जसप्रीत सिंह माहला (बाघापुराना), मोहम्मद अशरीफ (मलेरकोटला), हरमन बल्ल (समाना), अमरिंदर सिंह (बठिंडा शहरी), दविंदर सिंह कोटबख्तू (तलवंडी साबो), हरमनजीत सिंह बराड़ (निहाल सिंह वाला), सिमरनजीत सिंह समरा, रविंदर सिंह लाडी (जीरा), अमृतपाल सिंह गुरु (समराला), सुखबीर सिंह (पायल), सरबजीत सिंह लाडी (बस्सी पठाना), मनप्रीत सिंह मोनू माजरी (पटियाला ग्रामीण), हरसिमरन सिंह बिन्नी (खरड़), गगनदीप सिंह ग्रेवाल (रामपुरा फूल), गुरप्रीत सिंह घंडा बन्ना (रामपुरा फूल), हरजीत सिंह सरपंच (करतारपुर), अमृतपाल सिंह कुलार (फगवाड़ा) सहित कई नेताओं को नियुक्त किया गया है।

महासचिवों की सूची जारी

पार्टी ने चरणजीत सिंह बंगा, सतनाम सिंह बंगा, हरमन बल्ल, जुगिंदर सिंह सिखां (समाना), सुखपाल सिंह उड़ांग, करमदीप सिंह करनी (सरदूलगढ़), गुरतेज सिंह गेजी (नाभा), परमजीत सिंह थूही (नाभा), सिमरनजीत सिंह (डेरा बाबा नानक), सुखचैन सिंह भूदन, जगदीप सिंह संधू, गुरमीत सिंह धालीवाल, वरिंदरपाल सिंह गिल, सचिन अरोड़ा (लुधियाना), रविंदर सिंह लाडी (जीरा), बलजिंदर सिंह मिंटू, गुरभेज सिंह लाडी, सुखप्रीत सिंह मौड़ और अन्य नेताओं को महासचिव नियुक्त किया है।

उपाध्यक्षों की भी घोषणा

यूथ अकाली दल के उपाध्यक्ष पद पर मनदीप सिंह बंगा, रशपाल सिंह दिड़बा, भूपिंदर सिंह मीता, जतिंदर सिंह हनी सिद्धू, मनजीत बावा शतराणा, कुलदीप सिंह फतेह (समाना), अमन शर्मा (खरड़), गुरमनजोत सिंह ढींडसा (अमरगढ़), गुरसिमरन सिंह (अमरगढ़), जसपाल सिंह पिपली, मनदीप सिंह ममदोट, जगजीत सिंह (सरदूलगढ़), अमरिंदर सिंह (कोटकपूरा), मनदीप सिंह (सुनाम), रणजीत सिंह कूका (सुनाम), गुरिंदरजीत सिंह रोमी (दाखा), गुरिंदर सिंह ईसेवाल तथा अन्य नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन सचिव भी बनाए गए

पार्टी नेतृत्व ने हरदीप सिंह हमीरपुर (रामपुरा फूल), रुपिंदर सिंह कुंजारी, हरदीप सिंह गोरा अजनीली, गुरप्रीत सिंह गोलू चहलां, भगवंत सिंह गागी सरपंच और डॉ. बलबीर सिंह घुंडर को संगठन सचिव नियुक्त किया है।

पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नई टीम युवाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Published on: 13 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News