• Monday, 5 October 2026
Logo Logo
Advertisement
शराब के नशे में तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 युवक हिरासत में

05 Oct 2026 | 72 Views

शराब के नशे में तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 युवक हिरासत में

शराब के नशे में तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 युवक हिरासत में

जालंधर: गुलाब देवी रोड स्थित रोज बाग कॉलोनी में रविवार को तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चार युवक सवार थे और चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकराते हुए पलट गई। हादसे के बाद तीन युवक मौके पर ही मौजूद रहे, जबकि एक युवक वहां से फरार हो गया।

मौके पर मौजूद एक दंपति ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कार सवार युवक 120 फुटी रोड से उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने उनकी एक्टिवा के आगे कई बार कट मारा और कार में बैठकर उनका वीडियो भी बनाया। दंपति के अनुसार जब उन्होंने युवकों का पीछा किया तो रोज बाग कॉलोनी के बाहर स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 से एएसआई नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार में मौजूद तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने दावा किया कि कोई उनका पीछा कर रहा था, जिसके चलते उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस ने युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे नशे की हालत में थे या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Published on: 05 Oct 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News