• Wednesday, 22 April 2026
Logo Logo
Advertisement
चुनमुन मॉल के पास रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत

22 Apr 2026 | 94 Views

चुनमुन मॉल के पास रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत

पंजाब में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। चुनमुन मॉल के पास पंजाब रोडवेज की बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी नत्थूचाहल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बस और बाइक दोनों चुनमुन मॉल की ओर से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। चौक पार करते समय दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस नंबर PB 04 AA 7371 ने बाइक नंबर PB 09 Q 1716 को टक्कर मारी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार जसविंदर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

रोडवेज विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और बस चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Published on: 22 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News